ETV News 24
देशबिहाररोहताससासाराम

42वीं बिहार बटालियन ने किया संविधान जागरूकता साईकल रैली

एन सी सी कैडेट्स सुदृढ,संगठित एवं सुसंस्कृत राष्ट्र निर्माण के कर्णधार—कर्नल चौधरी

ब्यूरो चीफ रोहतास

सासाराम
रोहतास एन सी सी निदेशालय बिहार व झारखंड के निदेशानुसार एवं एन सी सी ग्रुप मुख्यालय गया के तत्वावधान में 42वीं बिहार बटालियन के द्वारा आज संविधान जागरूकता साईकल रैली का आयोजन किया गया बटालियन के कर्नल (डॉ)बलदेव सिंह चौधरी ने बटालियन के लाइन एरिया से हरी झंडी दिखा कर संविधान जागरूकता रैली को रवाना किया। कर्नल चौधरी रैली के रवाना होने से पूर्व कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। एनसीसी सिर्फ परेड और यूनिफॉर्म तक सीमित नहीं है बल्कि इस के जरिए हम विशाल धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गणराज्य को अपने भीतर संजोए हुए हैं।
आप सभी देश के भविष्य हैं,और आने वाला कल आपका है। आप सभी सरकार के हर कार्यक्रम को या संदेश को जन जन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाते हैं, आप सबका मेहनत एक दिन हमारे महान राष्ट्र को विश्व का सबसे सुदृढ़, संघटित एवं सुसंस्कृत बनाने में अवश्य रंग लाएगी।रैली का नेतृत्व बटालियन के सूबेदार मेजर मनोज कुमार कर रहे थे।साईकल रैली बटालियन से प्रारम्भ हो कर कचहरी, समाहरणालय, गांधी चौक होते हुए शेरशाह रौज़ा पर समाप्त हुई। एन सी सी ऑफिसर रवि भूषण पांडेय ने बताया कि इस रैली में सीनियर डिवीज़न के 21,सीनियर विंग की 7,जूनियर डिवीज़न के 4 एवं जूनियर विंग की 3 कैडेट्स शामिल हुए।एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर चंदन कुमार एवं रोहित कुमार कैडेट्स का मार्गदर्शन कर रहे थे।इस रैली को सफल बनाने में सूबेदार विनय,बी एच एम चंद्रमोहन,हवलदार गणेश एवं रवि कुमार ने अहम भूमिका निभाई

Related posts

करंट से टेट मालिक की मौत

ETV News 24

दोनों थाना क्षेत्र के717 पर निरोधात्मक कार्रवाई

ETV News 24

भागलपुर में कोरोना विस्फोट से शहर भयभीत

ETV News 24

Leave a Comment