ETV News 24
देशबिहारसुपौल

जाप,के पप्पू यादव,ने निर्मली में बाढ़ से प्रभावित कोशी क्षेत्रों का किया दौरा

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार

सत्ता दलों पर खूब साधा निशाना।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव,ने निर्मली प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित कोशी इलाकों का किया दौड़ा।
पप्पू यादव,ने कोशी के उन इलाकों का दौड़ा किया जहां बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
वहीं पप्पू यादव ने कोसी के इलाके में स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
साथ ही बाढ़ से प्रभावित इलाकों में तटबंधों का किया मुआयना।
कई गाँवों का भी लिया जायजा।
निर्मली प्रखण्ड क्षेत्र के दिघीया स्थित कोशी पश्चिमी तटबंध का निरक्षण किया।
जहां कोशी बैरेज से पानी छोड़े जाने पर तटबंध में कटाव शुरू हो गया था। साथ ही गोताखोर के टीम के साथ कोसी तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गाँव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचकर आर्थिक मदद भी की।
इस दौरान पप्पू यादव ने कोशी क्षेत्र की जनता के सामने ऐलान किया कि हम जो भी करते हैं वह रियल में करते हैं।
उन्हें वर्चुअल में भरोसा नहीं है।
मुझे वोटरों की नहीं बल्कि आम जनता के जिंदगी की फिक्र है।
वहीं पप्पू यादव,ने ये भी बताया की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,हो या उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,हो यह सभी वर्चुअल में भरोसा रखते हैं। लेकिन मैं रियल में करता हूँ।
पप्पू यादव,ने बताया कि बिहार में बाढ़ से जनता बेहाल है।
हर बिहारी कोरोना से परेशान है। लेकिन नीतीश कुमार,सत्ता के बहार में है।
जबकि उनकी पार्टी चुनाव को लेकर मस्ती में डूबी हुई है।
सत्ता दलों पर निशाना साधते हुए बताया की बाढ़ से कोशी क्षेत्रों की जनता को नहीं बचाया जा सकता।
आइए सुनते हैं पप्पू यादव की जुबानी।

Related posts

महिला आयोग से शिकायत समस्तीपुर

ETV News 24

चोरी के आरोप में शत्रुघन पंडित को भेजा गया जेल

ETV News 24

पत्रकार के साथ मारपीट , गंभीर रूप से जख्मी

ETV News 24

Leave a Comment