ETV News 24
खेलदेशपटनाबिहार

खिलाड़ियों का उत्साह बढाने पहुंचें रौशन भरद्वाज

पटना : बाढ़ अनुमंडल में मंगलवार को कब्बडी प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। प्रतियोगिता काफी रोमांचक रहा इस रोमांचक मुकाबले में लाल जर्सी में उतरी सैदपुर की टीम ने बादोपुर को 28-17 से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रौशन भारद्वाज ने विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर आये रौशन भारद्वाज ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि “गावँ की मिट्टी से ही बड़े बड़े खिलाड़ी निकलते हैं।

आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है वो भी आपलोगों की तरह गावँ की मिट्टी से निकले और देश के महान खिलाड़ी बने। आपलोग भी आगे बढ़े ,देश के लिए खेलें, सभी को अनंत शुभकामनाएं”।

इस समारोह में उपस्थित भाजपा नेता धीरज कुमार ने कहा कि”समय समय पर खेल कूद की गतिविधियां होती रहनी चाहिए, स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।”

Related posts

सप्लाई विभाग की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त

ETV News 24

समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला के जागरूक लोगो ने किया पौधा रोपण

ETV News 24

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ETV News 24

Leave a Comment