ETV News 24
देशबिहारभोजपुर

फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

रोजी खातून
चरपोखरी/भोजपुर
जिले के बिहिया नगर के वार्ड संख्या सात मुहल्ला में एक महिला ने रविवार की देर रात फासी लगाकर अपनी जान दे दी। बाद में घर से शव बरामद किया गया। पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।रात करीब साढ़े नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। मृतका 26 वर्षीय रजनी देवी बिहिया नगर के वार्ड सात निवासी नीरज प्रसाद की पत्नी थी। बताया जा रहा कि बक्सर जिले के डुमरी गाव निवासी रामू प्रसाद की पुत्री रजनी की शादी साल 2014 में बिहिया नगर निवासी नीरज प्रसाद के साथ हुई थी। घटना के समय पति बाजार गया हुआ था। इस दौरान महिला ने खुदकुशी कर लिया। बिहिया थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पेट में चार महीने का बच्चा था। चार रोज पहले किसी कारण से गर्भपात कराया गया था। जिसके चलते वह सदमे में रहती थी। इसी कारण उसने अपनी जान दे दी। ससुराल वालों की मानें तो गर्भ में पल रहे बच्चे की शारीरीक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते मजबूरी में गर्भपात कराना पड़ा था।

Related posts

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वित्त मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वावधान में मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान का उद्घाटन

ETV News 24

कल्याणपुर अंचल क्षेत्र के खरसंड पश्चिम पंचायत के गोबरसीठा निवासी पंकज राय, गांगो राय के घर में आग लगी

ETV News 24

काराकाट के घोपतपुर में पति व ससुराल वाले मां बेटा को घर से खदेड़ा, पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

ETV News 24

Leave a Comment