ETV News 24
क्राइमदेशबिहारभोजपुर

फिर एक बार महिला की गोली मारकर हुई हत्या

रोजी खातून
चरपोखरी
भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में गुरुवार की अहले सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में शव बरामद किया गया। मृतका 28 वर्षीय किरण देवी कुरकुरी निवासी बिगु राम की पत्नी बताई जाती है। घर से शौच करने जाने के दौरान वारदात की बात सामने आ रही हैं। वैसे, घर से बुलाकर हत्या किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
एक दिन पहले भी सुबह-सुबह हुई थी हत्या
बताते चलें कि एक दिन पहले भी सुबह-सुबह जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो दिनों के अंदर जिले में लगातार दूसरी महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।
दो पक्षों के विवाद में महिला की मारी थी गोली
इसके पहले उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में बुधवार की सुबह पूर्व विवाद में दो पक्ष भिड़ गए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका 40 वर्षीया पत्नी देवान्ती देवी सेवगार गांव निवासी कृष्णा राम की पत्नी थी। देवान्ती की पीठ में गोली लगी थी।

Related posts

गुरु पूजा सर्वोपरि: त्यागी जी महाराज

ETV News 24

समस्तीपुर पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का खुलासा सरगना सहित 4 गिरफ्तार

ETV News 24

सरवर नहीं रहने के कारण पौस मशीन काम करना किया बंद

ETV News 24

Leave a Comment