ETV News 24
क्राइमदेशबिहाररोहतास

भूमि विवाद के कई मामले गहराए, गांव में तनाव

सासाराम
रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड क्षेत्र में दो सालों से चेनारी में जमीनी विवाद का निपटारा पुलिस व प्रशासन द्वारा नहीं के बराबर किया जा रहा है। इस कारण जमीन के विवाद की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लगभग चार दर्जन गांव में जमीनी विवाद के सैकड़ों केस लंबित पड़े हैं। प्रत्येक दिन हिंसक घटना हो रही है। बुधवार को चेनारी थाने में हरनगर, उभाव, सवराबाद, हाटा आदि गांव के लोगों में लड़ाई हुई।थाने के अधिकारी भी जमीन के मामले को लेकर काफी चिंतित हैं, क्योंकि एक दिन में औसतन पांच से सात जगहों से केस चेनारी थाने में पहुंच रहा है। सिर्फ फौजदारी मामला बनकर लंबित रह जा रहा है। धान की खेती का समय आ गया विवाद और भी बढ़ गया है। धान की रोपनी और गेहूं की बुअई वाले महीना में लगभग एक माह भूमि विवाद चलता है। विवाद को लेकर कई गांव में बंदूकें तनी हैं। चेनारी के विभिन्न गांवों में विवाद को लेकर र मारपीट हो रही है। कई जगहों पर तनाव है।ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल कार्यालय से जमीन के विवाद का हल नहीं हो रहा है। अंचलाधिकारी भी छुट्टी पर गए हुए हैं। जमीन का निपटारा नहीं होने से तनाव बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन के विवाद निपटाने की मांग की है। कई गांव में असामाजिक तत्व किसी एक पक्ष के जमावड़ा भी लगा रहे हैं।इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर लोग थाना में पहुंच रहे हैं। उनको सही मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Related posts

विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया ,एफआईआर दर्ज

ETV News 24

नवनिर्मित भवन से एक युवक का शव रविवार 1 मई 2022 की सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

ETV News 24

सरस्वती पूजा के विवाद को लेकर मारपीट दो जख्मी 4 राउंड हवाई फायरिंग पुलिस ने दो खोखा बरामद किया

ETV News 24

Leave a Comment