ETV News 24
क्राइमदेशपटनाबिहार

मसौढ़ी में हाजत से भागा युवक,नौ दिन बाद केस दर्ज

मसौढ़ी थाना के हाजत के वेंटीलेटर से एक आरोपी के फरार होने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने अपने बयान पर प्रथमिकी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, मसौढ़ी थाना कांड संख्या/330/20 के आरोपी सह थाना के काश्मीरगंज निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार को पुलिस ने 26 मई को गिरफ्तार कर थाना के हाजत में रखा था। लेकिन बाद में वह हाजत के वेंटीलेटर से फरार हो गया।उसे हाजत में न देख परेशान पुलिस ने फिर से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह फरार था। बाद में पुलिस ने अपने बयान पर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के आरोप में राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला खुलने के बाद चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Related posts

पैक्स गोदाम में छापेमारी लड़की के साथ मिले पैक्स अध्यक्ष की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

ETV News 24

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ETV News 24

कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव में गुरुवार की दोपहर एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थित में मौत का मामला प्रकाश में आया है

ETV News 24

Leave a Comment