ETV News 24
Other

सासाराम में एक लाख में होता था लड़कियों के देह का सौदा

मैडम के आर्डर पर गन्दा काम करने को मजबूर थी लड़किया

रोहतास/बिहार

लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर उनसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने के खेल का पर्दाफाश हुआ है। रोहतास पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो छत्तीसगढ़ और झारखंड की लड़कियों को रेस्टोरेंट में काम दिलवाने के बहाने रोहतास लाता था.। रोहतास पुलिस ने इस बड़े रैकेट का खुलासा किया और एक महिला समेत चार शातिर को गिरफ्तार किया है। झांसा देकर लड़कियों को लाने के बाद एक महिला के हाथों एक से सवा लाख तक के रेट में बेच दिया जाता था। उसके बाद यह ग्रुप उन लड़कियों से देह व्यापार करने का दबाव बनाता था। मैडम के बॉर्डर का पालन करना पड़ता था। जो कहती थी वह करना पड़ता था। दुर्गा देवी नामक महिला ने लड़कियों से गंदा कम कराने का दबाव डालती रही तो लड़कियां समझ गए कि वे लोग जाल में फस गयी है। उन लोगों का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। उन्हीं लड़कियों में से एक लड़की किसी तरह भागकर पहुंच गई बिक्रमगंज बाजार पहुंची तथा लोगों से पुलिस का पता पूछते हुए थाना पहुंच गई। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। लड़कियों ने बताया है कि वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उनकी जान पहचान के राजकुमार, महेश को तथा अमित नामक युवक ने लोगों को रेस्टोरेंट में काम दिलाने के नाम पर रोहतास जिला के विक्रमगंज लाया और दुर्गा देवी नाम की एक महिला के हाथों प्रति लड़की एक लाख में बेच दिया। झारखंड की एक लड़की को 27 दिसंबर को लाया गया जबकि छत्तीसगढ़ की 6 लड़कियों को इसी 5 जनवरी को लाकर यहां रखा गया था।

Related posts

अज्ञात असामाजिक तत्वों ने की पानी की टंकी मे छेद

admin

रहुई,सरेमरा,अस्थावां, बिहार शरीफ प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव संपन्न

admin

तेज गति से आ रही ओवर लोडेड ट्रक सड़क किनारे पलट गई

admin

Leave a Comment