ETV News 24
Other

बुशरा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा गरीबों के बीच बांटा गया कंबल

रोहतास/बिहार

सासाराम सदर प्रखंड के बाराडीह गांव में शनिवार को बुशरा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित समाज कल्याण विशेष रूप से गरीबों के सहायतार्थ कार्यक्रमों के लिए गठित हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा बाराडीह गांव एवं आसपास के अन्य गांव न्याय, नेकरा, मुरादाबाद, कैथी, रसूलपुर में गरीबों के बीच 50 से अधिक कंबल बांटे गए। संस्था के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंदों के घर-घर जाकर कंबल का वितरण किया गया। कुछ लोगों ने संस्था के कार्यालय बुशरा एजुकेशन पार्क में आकर भी कंबल प्राप्त किया। बुशरा फाउंडेशन के अध्यक्ष
हेल्पिंग हैंड्स के संयोजक शोएब रूमी ने बताया कि इस कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के लगभग सभी सदस्य एवं बाराडीह गांव के कई लोगों ने भाग लिया। मौके पर सर्व श्री जैनुद्दीन अंसारी, हाजी नसीम उल्लाह खान, जैकी अख्तर नौशी, मास्टर मिनहाज खान, हंसरूजमा खां, सैयद सबाबुल हसन, जियाउद्दीन खान, शादिक् राजा, इमरान खान के अलावा मुनाजिर कासमी, सकलेन खान, समद खान, अल्तमस खान, रोमान खान, साद खान एवं शेर खान आदि सहित अन्य अनुपस्थित थे।

Related posts

गोली लगने से युवक घायल

admin

पवन सिंह के साथ किशोरी फिल्म्स का धड़कन के बाद नया धमाल

admin

कोरोना वायरस कोविड 19 लॉकडाउन तोड़ने में दो गिरफ्तार चार अभियुक्त फरार

admin

Leave a Comment