ETV News 24
Other

मशरक उच्च विधायक में मनायी गयी प्रथम महिला शिक्षिका की जयंती

मशरक(सारण)।उच्च विद्यालय,मशरक में शुक्रवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों समेत विधालय के छात्र छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक रामप्रवेश पंडित ने कहा कि सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले का जन्म 03 जनवरी 1831 ई. को हुआ था।वह एक समाज सुधारिका तथा मराठी कवयित्री थीं।उन्होंने अपने पति ज्योति राव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।उन्होंने 1852 में बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की।इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी ने किया।उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल,अभय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,महेश कुमार पोद्दार,शत्रुघ्न कुमार,अरविंद कुमार सिंह,रामप्रवेश पंडित,प्रभात चंद्र भूषण, दुर्गा प्रसाद,उमाशंकर उमेश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

इसौली ग्रामसभा का सार्वजनिक सड़क तालाब में तब्दील

admin

कमालपुर में धूमधाम से मनाई गई  जगदेव प्रसाद की 98 वीं जयंती

admin

मसौढ़ी में युवा जदयू कार्यलय में स्वामी विवेकानंद जी का 157 वा जन्मोत्सव मनाया गया

admin

Leave a Comment