ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय ने किया जनसंपर्क, लोगों से लोजपा को वोट करने की अपील

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : समस्तीपुर से एनडीए गठबंधन से लोजपा की प्रत्याशी शांभवी के पक्ष में शनिवार को लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरपुर एलोथ व आसपास के गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से लोजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने को अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की। वहीं उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोजपा प्रत्याशी को वोट करने व देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की लोगों से अपील की है। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व को छठ पर्व की तरह मनाते हुए दुसरे प्रदेश में रहने वाले वोटरों को घर बुलाने की बात कही है। ताकि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने शांभवी के पक्ष में एकमत होने का मूड बना लिया है। मौके पर डा अजय कुमार, रोहित चौधरी, राजन झा, रजनीश कुमार झा, रामदयाल सिंह, सुखदेव महतो, बिरजू महतो, किशन पासवान, ओम प्रकाश कुशवाहा, सहित अन्य थे।

Related posts

कलश स्थापना के साथ नवरात्रा हुआ शुरु,501 महिलाओ ने निकाला कलश यात्रा

ETV News 24

27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो धनधेबाज गिरफ्तार

ETV News 24

पूर्व पैक्स अध्यक्ष की मौत

ETV News 24

Leave a Comment