ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

ताजपुर बीआरसी कार्यालय पर 20 जनवरी को रसोईयों का होगा प्रदर्शन

रसोईया संघ प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, प्रदर्शन की सफलता को लेकर रसोईया संपर्क अभियान चलाने का निर्णय

मामला रसोईयों के मानदेय वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों की पूर्ति में एक माह में मांग पूरा कर देने के आश्वासन के बाद सरकार द्वारा किए जा रहे अनावश्यक देरी का

रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाकर सरकार ने अपनाया भेदभाव भाव पूर्ण रवैया- प्रभात रंजन गूप्ता

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:-बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू) प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गिरजा देवी की अध्यक्षता, सचिव प्रभात रंजन गुप्ता के संचालन में योगियामठ स्थित कबीरमठ के पास शनिवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) व अन्य तीन रसोइया यूनियनों के प्रतिनिधियों से माननीय शिक्षामंत्री व एमडीएम निदेशक से रसोईयों के मानदेय वृद्धि सहित 13 सुत्री मंगों पर पिछले दिनों संपन्न वार्ता में शिक्षामंत्री की बात मानकर 30 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था। उस दौरान सरकार ने एक महीने के अंदर बिहार की लगभग 2.25 लाख विद्यालय रसोईयों के मानदेय मद में वृद्धि व अन्य मंगों को पूरा कर दिए जाने की बात पर सहमति बनी थी परन्तु एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के वाबजूद सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए अभी तक रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाया है इसीलिए 13 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए पूरे बिहार में 19 व 20 जनवरी 2024 को बीआरसी (प्रखंड संसाधन केंद्र) पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के सबसे कमजोर वर्गों से आने वाले रसोइया कर्मियों के मानदेय राशि में सरकार ने पिछले चार वर्षों में कोई वृद्धि नहीं किया है।बैठक में सुनीता देवी, शिवकुमारी देवी, शांति देवी, इंद्रा देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, मीरा देवी, बसंती देवी, मुन्नी देवी, रेहाना खातुन, रंजू देवी, आशा कुमारी समेत दर्जनों रसोईया ने भाग लेकर ताजपुर बीआरसी पर 20 जनवरी को आहूत धरना को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

खनन निरीक्षक ने दो ट्रैक्टर पकड़ कर चकमेहसी थाना को सौंपा

ETV News 24

सैयद अरशद नसर ने सदर थानाध्यक्ष पर कारवाई को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

ETV News 24

कल्याणपुर समस्तीपुर लोकसभा सुरक्षित 23 के कल्याणपुर प्रखंड में 242 बूथ पर मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं

ETV News 24

Leave a Comment