ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर वार्ड 2 में एक माह 15 दिन से नल जल का पानी बन्द। लोगों में आक्रोश जिला पंचायती राज पदाधिकारी से शिकायत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के वार्ड 2 में मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के तहत नल जल के मोटर जल जाने से पानी की आपूर्ति तपसी गर्मी में नहीं हो रही है। इसको लेकर वार्ड के 400 से 500 से अधिक लोग पानी को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष सह पूर्व वार्ड सदस्य दिव्यांग विकास कुमार ने कई बार स्थानीय पदाधिकारी से शिकायत जताई, अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी से विज्ञप्ति के माध्यम से शिकायत जताते हुए मांग जताई है कि अभिलंब नल जल के मोटर को बदलवाकर पानी उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण रामचंद्र साहउमा साह विमल देवी चंद्रर देवी, पूनम देवी,मालती देवी सहित दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने पानी नहीं मिलने को लेकर वार्ड के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। वहीं दूसरी ओर अजना पंचायत के वार्ड0 9 ,04 में पंचायत चुनाव के समय से बंद नल जल अब तक चालू नहीं हुआ है फुलहारा निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत जताते हुए कहा है कि अभिलंब वार्ड 4 ,9के लोगों को पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

Related posts

समस्तीपुर बन रहा ‘क्राइम कैपिटल’, हत्या-लूट एवं गोलीकांड की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही :- प्रो. उमेश कुमार

ETV News 24

जिला में अपराधियों का राज,एक दिन में दो को गोली मरकर किया हत्या

ETV News 24

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के निधन से मर्माहत : डॉo मनीष

ETV News 24

Leave a Comment