ETV News 24
बिहारशेखपुरा

सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने सदर थानाध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में दर्ज कराया परिवाद

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के चरिहाडी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने सैयद अरशद नसर ने नगर थानाध्यक्ष विनोद राम पर कारवाई किये जाने को लेकर न्यायालय में परिवाद दायर किया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में शेखपुरा थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज कराया है। उन्होंने कहा की स्थानीय एसपी के अलावे अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर सदर थानाध्यक्ष विनोद राम कारवाई की मांग की लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी नही थानाध्यक्ष को कोई कारवाई नही होने पर सामाजिक कार्यकर्ता ने न्यायालय की दरवाजा खटखटाया और थानाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया।गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने नगर थानाध्यक्ष पर कारवाई को लेकर राज्य सरकार राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित अन्य वरीय अधिकारी को डाक के माध्यम आवेदन भेजा था। सामाजिक कार्यकर्ता नगर थाना अध्यक्ष पर पुलिस अत्याचार के खिलाफ आवेदन सौपा था। शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के चढ़ियारी गांव निवासी सैयद अरशद नसर द्वारा दिया गया आवेदन में शेखपुरा टाउन थानाध्यक्ष विनोद राम पर इंसाफ मांगने पर गलत तरीके से रेप का आरोप लगवाकर उन्हें जबरन मारपीट कर गलत तरीके से केस में फंसा कर जेल भेज देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारी को जांच कर थानाध्यक्ष पर कारवाई की मांग किया है।

Related posts

हसनपुर थाना में बैंक एवं सीएसपी लूट के रोकथाम हेतु की गई समीक्षात्मक बैठक

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय पर बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर प्रखंड मुखिया संघ तीरा मुखिया अर्चना कुमारी के नेतृत्व में मंगलवार को 19 सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ के आगे किया

ETV News 24

उमेश कुशवाहा को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने दी बधाई

ETV News 24

Leave a Comment