ETV News 24
बिहारसहरसा

डॉक्टर अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो मूल मंत्र दिवस मनाया, बुलंद किया नारा

सहरसा बिहार

*स्कूल कॉलेज के सिलेबस में संविधान की पढ़ाई शुरू करें सरकार – किरण देव यादव*

*सहरसा* मिशन सुरक्षा परिषद एवं पंच सरपंच संघ के तत्वाधान में रेनबो सहरसा के सभागार में डॉक्टर आंबेडकर के शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो नारा के 80 वां संकल्प दिवस के अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित कर याद किया गया तथा उक्त नारा को बुलंद किया गया एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया और संविधान की पढ़ाई सिलेबस में करने एवं जन जन तक पहुंचाने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने सर्व प्रथम 21 जुलाई 1942 को शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का मूल मंत्र व नारा दिए, जो सदैव प्रसांगिक रहेगा।
कार्यक्रम में विष्णु देव यादव विनोद यादव भूपेंद्र यादव रूपम कुमारी कृष्ण कुमार यादव सूरज नारायण यादव राम पुकार यादव लाल बहादुर शाह सरवन कुमार रणवीर यादव संजू देवी मुन्नी देवी रंजू कुमारी आदि ने भाग लिया।

Related posts

भाजपा के तीन परिवारों में आकस्मिक निधन

ETV News 24

न्यायालय से निर्गत अरेस्ट वारंट के तहत दो गिरफ्तार

ETV News 24

जनता दरबार में निपटाए गए मामले , कुल 21 मामलो में 11 मामले निष्पादित , 10 मामले को रखा गया लंबित

ETV News 24

Leave a Comment