ETV News 24
उत्तर प्रदेशलखनऊ

सतीश चंद्र बने विधि संकाय का जनसंपर्क अधिकारी,बधाईयों का लगा तांता

लखनऊ।विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को सर्वसम्मति से डा० सतीश चंद्र को विधि संकाय का जनसंपर्क पदाधिकारी नियुक्त किया गया।इसकी जानकारी देते हुए डा सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन ललितपुर ने बताया कि प्रो0(डा0)सी0पी0 सिंह द्वारा डा0 सतीश चन्द्र,एसोसिएट प्रोफेसर,विधि संकाय,लखनऊ विश्वविद्यालय,लखनऊ को विधि संकाय का जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया। डा0 सतीश चन्द्र संकाय की अकादमिक गतिविधियों के उचित प्रचार-प्रसार तथा संकाय की कीर्तिस्व वर्धन का कार्य करेंगे। इसके साथ-साथ वह पुरा छात्रों से सम्पर्क स्थापित कर संकाय को विधिक जगत एवं समाज से जोड़ने का कार्य करेंगें। आशा है कि जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति पुरा छात्रों एवं संकाय के मध्य एक सक्रिय सम्बन्ध स्थापित करेगा जिससे एक नवीन ऊर्जा का संचार होगा जो संकाय के कीर्तिस्व वर्धन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सुनिश्चित करेगा। डा0 सतीश चन्द्र ने सूचित किया कि संकाय CSR-GHRDC सर्वे 2021 में संकाय ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात विधि महाविद्यालयों की सूची में शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में आठवाँ स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर संकाय प्रमुख ने सभी शिक्षकों तथा छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी और शैक्षणिक एवं आकदमिक उत्कृष्टता के संवर्धन के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नें किया ट्वीट अब यूपी मे आवाज उठाना हुआ दुश्वार

ETV News 24

मछरेहटा क्षेत्र मे पकड़ा गया हथियारों का जखीरा

ETV News 24

मशहूर भजन गायक देवेन्द्र पाठक पर रेफ व गर्भपात संगीन धराओं में मुकदमा हुई दर्ज

ETV News 24

Leave a Comment