ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

फिल्म में देवी-देवताओं के अपमान पर विरोध-प्रदर्शन

सासाराम संवाददाता

सासाराम
तांडव फिल्म में देवी-देवताओं के अपमान को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने विरोध-प्रदर्शन किया। मोर्चा के सदस्यों ने शहर के पोस्टऑफिस चौराहे पर फिल्म निर्माता का पुतला दहन किया। इस दौरान पुरानी जीटी रोड पर जाम लग गयी। आक्रोशित मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि फिल्म तांडव में हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित किया गया है। फिल्म में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले दृश्य हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्री से बेव सिरीज व अमाजोल कंपनी को प्रतिबंधित करने के मांग की
विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, शिवनाथ चौधरी, संजय वैश्य, अजय सिंह, सुरेंद्र पांडेय, विवेक गुप्ता, सरोज कुमार, प्रकाश वर्मा, महावीर पासवान, विकास पासवान, विनोद पासवान, नंदलाल राम, विनोद कुमार गौतम, चितरंजन कुमार, पूजन पासवान, रविशंकर चौधरी, रविरंजन पासवान, सुजीत गोंड़, श्याम प्रजापति, राजेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, संतोष सिंह, विकास चौधरी आदि थे

Related posts

विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा ने किया जनसंपर्क

ETV News 24

अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त , प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत कृषि कार्य हेतु जर्जर ट्रांसफार्मर को सुचारु रुप से चालू करने के लिए सहायक विद्युत अभियंता को सौंपेंगी मांग-पत्र:- आइसा

ETV News 24

Leave a Comment