ETV News 24
देशबिहारमधुबनी

जयनगर में जीविका कैडर संघ द्वारा किया गया मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला दहन

बादल हुसैन
मधुबनी,जयनगर बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के सदस्यों ने अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में रविवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला दहन किया,संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि महिला परियोजना को सरकार ने सिर्फ वोट बैंक की परियोजना के रुप में बदल कर रख दिया है।जीविका परियोजना में महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओ से बहुत कम मानदेव पर काम कराकर उनका शोषण किया जा रहा है।सरकार के द्वारा इस कोरोना संक्रमण काल में भी जीविका कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।जिसके कारण जीविका कैडर के लोगो में घोर निराश व्यप्त है।यही वजह है कि संघ के सदस्योंको 50 लाख का बीमा सहित अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में बैहरी और गुंगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पडा।वही जिला अध्यय संतोष कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की रैलिया में जीविका दीदियों का सिर्फ भीड लगाना ही महिला सशक्तिकरण नहीं है।बल्कि वाजिब काम का हक भी उन्हें मिलना चाहिए।उन्हो ने कहा अगर सरकार मांगे पुरी नही करती है तो आने वाले विधानसभा में इसका खामियाजा नीतिश सरकार को भुगतना पडेगा।बैठक में जीविका संघ के सैकडो लोगो ने भाग लिया।और अपनी जायज मांगे रखी।

Related posts

महंगाई, कृषि कानून एवं निजीकरण के खिलाफ 27 सितंबर का भारत बंद अभूतपूर्व होगा- सुरेन्द्र

ETV News 24

सौ से अधिक महिला- पुरूषों ने ली खेग्रामस की सदस्यता

ETV News 24

जहरीले शराब पीने से हुई मौत के लिए बिहार की सड़ी हुई पुलिसिया सिस्टम जिम्मेदार – भाकपा-माले

ETV News 24

Leave a Comment