ETV News 24
देशबिहाररोहतास

जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने हेतु42 बिहार बटालियन एन सी सी प्रतिबद्ध

जल-जीवन-हरियाली के संरक्षण हेतु कैडेट्स ने लगाए 300 पौधे

जल-जीवन-हरियाली अभियान में एन सी सी कैडेट्स निभा रहे हैं अहम भूमिका

सासाराम
रोहतास एन सी सी ग्रुप मुख्यालय गया के तत्वावधान एवं स्थानीय 42वीं बिहार एन सी सी बटालियन के देखरेख
में अधिकारीयों एवं कैडेटों ने जल जीवन हरियाली के संरक्षण हेतु जारी अभियान से जुड़ कर लगभग 300 पौधे लगाए। कंमांडिंग अफसर कर्नल संदीप भाटिया ने बताया कि एन सी सी निदेशालय बिहार व झारखंड तथा एन सी सी ग्रुप मुख्यालय गया के निर्देशन ने जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने हेतु रोहतास एवं कैमूर जिले के कैडेट्स एवं एन सी सी अधिकारि अहम भूमिकानिभा रहे हैं।इसके पूर्व भी पौधारोपण पखवारा में कैडेट्स ने 1150 पौधे लगाए गए थे।कर्नल भाटिया ने कैडेट्स एवं अधिकारियों को वर्चुल मीटिंग में जल जीवन एवं हरियाली के महत्ता को बताया। फजलगंज स्थित एन सी सी लाईन एरिया में लगभग एक सौ पचास पौधे लगाए हैं।डी ए वी पब्लिक स्कूल सासाराम के एन सी सी पदाधिकारी रवि भूषण पांडेय ने बताया कि रोहतास तथा कैमूर के स्कूल कॉलेजों के एन सी सी कैडेट्स और पदाधिकारियों के साथ ऑनलाईन मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि कोरोना संक्रमण के कारण सामूहिक जल जीवन एवं हरियाली अभियान में कैडेट्स एवं अधिकारी सामूहिक रूप से न जुड़ कर सभी अपने घर के आसपास में जल जीवन एवं पौधारोपण,जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण से होने वाली लाभ के बारे में लोगों को बताएंगे।एन सी सी ग्रुप मुख्यालय गया के निर्देशन में 42 बिहार एन सी सी बटालियन के डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार, शांति प्रसाद जैन कॉलेज के अतिबला सिंह,रोहतास महिला कॉलेज की डॉ सावित्री सिंह,श्रीशंकर कॉलेज के डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, उच्च विद्यालय चौखंडी पथ के चंदन कुमार, श्री शंकर इंटर कॉलेज के अजय कुमार सिंह व माला सिन्हा, हाई स्कूल डेहरी के विनय कुमार एवं डॉ शंभु नाथ सिंह, महेश प्रसाद,बलवंत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियो के साथ साथ पी आई स्टाफ सूबेदार मेजर मनोज कुमार,सूबेदार योन बहादुर खत्री,बी एच एम सूबेदार विजय कुमार एवं नायब सूबेदार देवेंदर कुमार सिंह द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान में शामिल होकर पौधारोपण के साथ साथ कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं जो काबिले तारीफ़ है

Related posts

समस्तीपुर रेल मंडल में ई.सी.आर.के.यू. के साथ वर्ष* *2022 की तृतीय ’’स्थायी वार्ता तंत्र’’ की बैठक सम्पन्न

ETV News 24

प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार

ETV News 24

विषहर की पूजा जगह-जगह आयोजित

ETV News 24

Leave a Comment