ETV News 24
देशबिहाररोहतास

दुर्गावती जलाशय परियोजना के नहर में पानी नहीं, किसान परेशान

विकास शुक्ला

रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत दुर्गावती जलाशय परियोजना के लांजी व चेनारी वितरणी के नहर में पानी कम मिलने से किसानों में हाहाकार मचा है। किसान रात-दिन मेहनत कर खेत में पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन नहर में पर्याप्त पानी व नहर का लेबल अनुकूल नहीं होने से अंतिम टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसे पांच गांव के किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। लांजी, बनौली, पेवंदी, खदौली, चेनारी के किसानों का कहना है कि दुर्गावती जलाशय के उद्घाटन हुए पांच वर्ष बीत गए लेकिन नहर की साफ-सफाई नहीं होने से पानी नहीं मिला। इस वर्ष सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि दुर्गावती जलाशय से पानी दिया जाएगा। लेकिन इसी सोच में किसानों ने अपने घर की गाढ़ी कमाई को खर्च कर धान की बिचडे डाले गए धान रोपनी करने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नहर के ऊपरी हिस्सा के कई गांव के लोग नहर में मेड़ लगा दिए हैं। जिसे पानी नहीं आ रहा है। रोपनी का समय निकल रहा है। खेत अभी परती है। किसान बेचन साह, रामानुज मिश्रा, बृजेश चौबे, जगा पाल, धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि लगभग 400 बीघा खेत में रोपनी नहीं हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जाता है किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंच पानी देने की गुहार लगाई थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के पास पानी नहीं छोड़ा गया है।
वितरणी की क्या है स्थिति
मल्हीपुर गांव के समीप से मुख्य नहर से वितरणी की खुदाई की गई है। इस वितरणी में सिंहपुर गांव के समीप दो शाखाएं निकली है। इसमें एक शाखा को चेनारी वितरण का नाम दिया गया है। जो चेनारी काली स्थान तक खुदाई कर छोड़ा गया है। वितरणी अधूरी है। जबकि लांजी वितरण का काम भी अधूरा है इस वितरण से गणेशपुर मौजा तक पटवन हो रहा है। जबकि आगे वितरणी अधूरा होने से पांच गांव में पटवन नहीं हो रहा है। दोनों शाखाओं के लिए महज 90 क्यूसेक पानी छोड़ने का वितरण में सरकारी लक्ष्य रखा गया है। जबकि 75 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। इसमें दो पंचायत के डेढ़ दर्जन गांव का पटवन करना है।
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने कहा कि किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को भेजकर तत्काल ही नहर में जगह-जगह लगे मेड़ को हटाया जाएगा। अंतिम छोर तक किसानों के खेतों में इपानी पहुंचाई जाएगी।

Related posts

मंडल रेल प्रवंधक से जानकारी मिलने पर रालोजपा पदाधिकारियों ने खुशी के साथ समस्तीपुर सासंद प्रिंस राज जी को अभार व्यक्त किये

ETV News 24

कड़ाके की ठंड से बढ़ गई लोगों की परेशानी

ETV News 24

पुलिस अधीक्षक ने किया चकमेहसी थाने का निरीक्षण उपस्थित पदाधिकारियों के लिए कई आवश्यक निर्देश

ETV News 24

Leave a Comment