ETV News 24
देशबिहाररोहतास

मास्क नहीं पहनने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों ने काटा चालान

नोखा रोहतास। नोखा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अब बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों की खैर नहीं। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। जिलेभर में इस मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से अभियान चलाया गया। नोखा शहर में कालीस्थान चौक पर बीडीओ रामजी पासवान, सीओ किशोर पासवान, थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्रा ने संयुक्त रूप से बिना मास्क पहनने वालों को जुर्माना किया।इस दौरान राहगीरों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने बताया कि चालीस लोगों को पचास रुपए की दर से जुर्माना किया। इस कार्रवाई के दौरान कई राहगीर बिना मास्क के पकड़े गये। वहीं कुछ मास्क जेब में रखे हुए थे। लोगों से अगली बार से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की शपथ दिलायी गयी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से अब सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों को जुर्माना करने के लिए क्षेत्र का भी निर्धारण कर दिया गया है।

Related posts

स्कॉलरशिप प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

ETV News 24

समस्तीपुर में बोलेरो के साथ एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार

ETV News 24

बिशनपुर-दलसिंहसराय पथ कांवरियों के लिए, सुईया पहाड़ होगा इस बार साबित

ETV News 24

Leave a Comment