ETV News 24
Other

सासाराम की बेटी अंकिता बनीं JPSC में झारखंड टॉपर

सासाराम ब्यूरो चीफ संदीप भेलारी

रोहतास

सच ही कहा गया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। मेहनत अपना रंग दिखाती ही है। कुछ ऐसा ही हुआ है सासाराम, रोहतास की बेटी अंकिता राय के साथ। उन्‍होंने अपनी मेहनत से न केवल बिहार, झारखंड में भी अपनी प्रतिभा का झंडा बुलंद किया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में अपना परचम लहराने वाली रोहतास की बेटी ने अब झारखंड में भी अपनी प्रतिभा कस झंडा बुलंद किया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सफलता हासिल की है। उन्‍हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताया जाता है कि सासाराम के शिवसागर प्रखंड के मदैनी सोनवर्षा गांव की रहने वाली अंकिता राय झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा में ओवरऑल टॉपर बनी हैं। रांची के डीपीएस स्कूल से इंटर की पढ़ाई करने वाली अंकिता ने इसके पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। उसे बीपीएससी की परीक्षा में 15 वीं रैंक मिली थी। इसमें उनका एसडीएम के पद पर चयन हुआ था, लेकिन उन्होंने योगदान नहीं करके आगे तैयारी में जुटी रहने का निर्णय किया था। जीपीएससी में टॉपर आने वाली अंकिता राय ने कहा कि उनका मुख्य सपना आइएएस बनना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। बेशक इसमें भी उन्‍हें सफलता मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि अगर स्वजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो वह अपने मिशन में जरूर कामयाब होकर रहेंगी। वहीं, इस सफलता पर लोग उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। मुहल्‍ले के लोगों का कहना है कि इसे रोहतास ही नहीं, पूरा बिहार गौरवान्वित हुआ है।

Related posts

लखीसराय में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

ETV NEWS 24

नियोजित शिक्षको का पूर्ण राज्य कर्मी का दर्जा,सेवा शर्त जायज एवं विचारणीय है।इंद्रदेव यादव

admin

पशुओं अस्पतालों को खोलने का निर्देश

admin

Leave a Comment