ETV News 24
Other

42वीं बिहार बटालियन एन सी सी सासाराम में कैडेट्स एवं ऑफिसर्स कर रहे हैं अनोखी पहल-रवि पांडे

सासाराम

रोहतास वैश्विक महामारी कोरोना से त्रस्त नागरिकों के सहायतार्थ 42वीं बिहार बटालियन सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप भाटिया एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बी एस चौधरी के देख रेख में एन सी सी कैडेट्स अहम भूमिका निभा रहे हैं। एन सी सी अधिकारी रवि भूषण पांडेय ने बताया कि बटालियन के द्वय अधिकारियों के आह्वान पर बटालियन के कैडेट्स अपने घर पर मास्क बना कर अपने एन सी सी अधिकारियों के देख रेख में अपने कार्य क्षेत्र में लोगों के बीच मास्क के वितरण के साथ साथ जागरूकता अभियान चला रहे हैं।कमांडिंग अफसर कर्नल संदीप भाटिया ने बताया कि इस त्रासदी में कैडेट्स माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं उनके अपील पर शारीरिक दूरी व सामाजिक दूरी बनाते हुए साहसिक कार्य कर रहे हैं एक तरफ दुनिया घर मे सिमटी हुई है वहीं ये एन सी सी कैडेट्स अपने अधिकारियों के साथ रोहतास एवं कैमूर जिला में अपने अभिभावकों के सहयोग से मास्क का निर्माण कर के आमजनों को उपलब्ध करा रहे हैं जो एक बेहद प्रशंसनीय कार्य है।कैडेट्स आमजनों बे बीच, घर में रहें सुरक्षित रहें, अपने सुरक्षित रहे, अपनों को भी सुरक्षित रखें, मिलना जरूरी नही है आपका सकुशल रहना जरूरी है, जैसे प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा बटालियन दीक्षा एप्प के माध्यम से कैडेट्स को अपने पढ़ाई में भी मदद कर रहा है।सभी एन सी सी अधिकारी एवं कैडेट्स को आरोग्य सेतु एप्प भी डाउनलोड करने का भी निर्देश दिया गया है। इन सभी क्रिया कलाप को सफल संचालन में एन सी सी अधिकारी कैप्टेन शम्भू नाथ सिंह,महेश कुमार, श्याम किशोर सिंह सभी कैमूर जिला, माला सिन्हा, चन्दन कुमार,अजय कुमार,विनय कुमार,अवधेश कुमार,प्रीति कुमारी,सावित्री सिंह,रोहित कुमार रोहतास, बटालियन से सुबेदार मेजर मनोज कुमार, सूबेदार मोहन लाल सहित सभी ऑफिस स्टाफ अहम भूमिका निभा रहे हैं।
एन सी सी कैडेट्स मास्क बना कर सिविल ऑफिसर्स को जमा करेंगे,और उनके माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया जाएगा

Related posts

20 वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

admin

प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर काया कल्प कराने की योजना में पहूंची जिलाधिकारी महोदया

ETV NEWS 24

बाईक से बाईक में भिड़न्त दो घायल,एक की हालत नाजुक

admin

Leave a Comment