नोखा/रोहतास
वार्ड संख्या 13 स्थित महादलित बस्ती में भाजपा नेता बलजीत सिंह द्वारा महादलितों के बीच मॉस्क-डेटॉल साबुन का वितरण किया गया। महादलितों से साफ-सफाई पर ध्यान देने व हाथों को साबुन से धोने की जरूरत के बारे में बताया गया। घरों में रहने व लॉकडाउन के पालन की अपील की गई।
वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ने लोगों को सुरक्षा का ख्याल रखने व सोशल डिस्टेंस के फायदों के बारे में समझाया। मौके पर बलजीत सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, किशोर गुप्ता, उमेश पासवान, कामेश्वर सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे।