ETV News 24
Other

कोरोना से जंग में पुलिस दिखा रही दरियादिली, मजदूरों को उपलब्ध कराया भोजन

पुलिस ने मानवता का दिया संदेश, लोगों के हाथों को सैनिटाइज कर कराया गया अल्पाहार

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर —जहां पूरे देश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर पूरा देश पूणर्तः लॉक डाउन है इस घड़ी करगहर थाना क्षेत्र के सासाराम चौसा पथ पर पुलिस प्रशासन के द्वारा एक अनूठा मिसाल देखने को मिला। जहां कुछ महिलाएं आरा से मेहनत मजदूरी करके अपने घर सासाराम होते पैदल ही लहेरी कोचस की तरफ आ रही थी ।खरारी बाजार पहुंची तो उन्होंने पुलिस रोक दिया ,रोक कर पुछताछ करने के बाद वहाँ मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत संजय कुमार सिंह कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल एवं करगहर थाना अपर सहायक निरीक्षक व विधि व्यवस्था प्रभारी राजकुमार सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए मानवता की एक नई मिसाल पेश किया।सभी भूखी महिलाओं को रोक कर उनका पहले जानकारी लिए उसके बाद उन सभी महिलाओं हाथों को सैनिटाइज करके उनको फल गुड़ बतासा एवं नाश्ता संबंधि अल्पाहार कराए एवं पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराये।कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल संजय कुमार सिंह ने कहा कि कुछ नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति अभी भी लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। और अनावश्यक रूप से मोहल्लो चौक चौराहों पर बे मतलब के घूम रहे हैं।जिसकी पहचान करके प्रशासन सख्ती से निपट कर रही है। लेकिन कुछ लोग जो साधन के अभाव में फंसे हुए हैं। उनको मानवता के आधार पर चिन्हित कर उनका मदद प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। जिस की अनूठी मिसाल करगहर पुलिस प्रशासन के द्वारा पेश किया गया। खरारी बाजार डियूटी पर तैनात अपर सहायक निरीक्षक व विधि व्यवस्था प्रभारी राजकुमार सिंह ने द्वारा पैदल चलकर आने वाले मजबूर लोगों को फल व नास्त और स्वच्छ जल पीला उपलब्ध कराये जा रहे है। विधि व्यवस्था प्रभारी राज कुमार सिंह बताया कि प्रशासन लोगों के सहयोग के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। ताकि लोग घरों में सुरक्षित रहे एवं कोरोना वायरस जैसे संक्रमण के ऊपर भारत विजय प्राप्त कर सके।

Related posts

जरुरतमंदों के मदद के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा: पुनम देवी

admin

गली के मुख्य द्वार पर अवैध कब्जा, आवागमन बाधित

admin

शराब मामले का फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

admin

Leave a Comment