ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ बर्ड फ्लू को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

प्रधान संपादक/सरफराज आलम

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर को लेकर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग एन सरवन कुमार ने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन ने कहा कि पटना, नालंदा एवं नवादा जिले में कौओं एवं कुछ अन्य पक्षियों के मरने की जानकारी मिली है, जिनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इन तीन जिलों में पॉल्ट्री फॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है और इसके लिए आवष्यक कार्रवाई की जा रही है। राज्य के विभिन्न जिलों से पक्षियों के अन्य सैंपल कलेक्ट किये गए हैं, जिन्हें जांच के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है। बर्ड फ्लू को देखते हुये पषु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय के विषेषज्ञों की टीम गठित कर इस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर एवं रोहतास में स्वाइन फीवर की भी जानकारी मिली है इस संदर्भ में भी आवष्यक कार्रवाई की जा रही है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी पक्षियों की अननैचुरल डेथ हो रही है उस पर नजर रखें। फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाएं। स्वास्थ्य विभाग के साथ भी संपर्क बनाये रखें।
बैठक में विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, योजना एवं विकास मंत्री श्री महेश्वर हजारी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस0 सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

किसान के घर में भीषण चोरी ,डेढ़ लाख का गहना और नगदी ₹45 हजार ले गए चोर

ETV NEWS 24

पुनपुन प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव शान्ति पूर्ण मतदान हुआ

admin

नगर पंचायत टिकारी के खैरातो की गयी बन्दोबस्ती

admin

Leave a Comment