ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी प्रदीप कुमार बनर्जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

प्रधान संपादक/सरफराज आलम

पटना, 21 मार्च 2020:- भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी रह चुके प्रदीप कुमार बनर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेष में कहा कि स्व0 प्रदीप कुमार बनर्जी एक महान फुटबाॅल खिलाड़ी थे। उन्होंने 1951 में 15 साल की उम्र में संतोष ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। 1961 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार तथा 1990 में पद्मश्री से नवाजे गये थे। 1962 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय फुटबाॅल टीम के वे सदस्य थे। उन्होंने दो बार ओलम्पिक में भी भारत का नेतृत्व किया था। 2004 में उन्हें फीफा आर्डर ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा के जदयू के प्रत्याशी बनाए जाने पर अति पिछड़ा समाज ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

admin

मारपीट में नौ नामजद

ETV NEWS 24

सोमवार से आयोजित होनेवाली इंनटर मीडिएट की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई

admin

Leave a Comment