ETV News 24
Other

कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह गिरफ्तार


पटना /बिहार
बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने भारी मात्रा में हथियार के साथ इलाके के कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. जहां दाहौर गांव में पुलिस ने कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि पम्पाल सिंह पर बाढ़ थाने में कई मामले दर्ज हैं। कुछ ही दिन पहले पम्पाल सिंह ने टेंट व्यवसाई राधा रमन सिंह को गोली मारी थी. जिसमें उसकी बाल-बाल जान बची थी. उसके बाद फिर से पम्पाल सिंह ने व्यवसाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की | एएसपी लिपी सिंह ने बताया कि पुलिस को इसकी लगातार तलाश थी। कई दिनों से इसके बारे में पता लगाया जा रहा था।अचानक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पम्पाल सिंह अपने घर के बगल के एक गौशाला में सोया हुआ है। सूचना मिलने के बाद बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने फौरन कार्रवाई करते हुए पम्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 17 कारतूस और दो देसी कट्टा भी बरामद किया।

Related posts

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सदस्य ने कोरोना राहत कोष में दिए एक करोड़ एक लाख की सहायता राशि

admin

जिला अधिकारी ने मिशन इन्द्रधनुष का किया उद्घाटन

ETV NEWS 24

पालघर के संतों को जिस तरह क्रूरतापूर्ण और अमानवीय तरीके से पीट पीट कर मारा गया

admin

Leave a Comment