मसौढ़ी/बिहार
मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट
शर्मनाक दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, दोनों पड़ोस के सहोदर भाई था
मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार में मंगलवार की शाम 10 वर्षिय एक बच्ची के साथ दो सहोदर भाई ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में बच्ची की मां ने पड़ोसी विकास यादव व उसके सहोदर भाई मनोज कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
*इधर पुलिस ने विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया*
10 वर्षीय एक बच्ची अपने गांव के बधार में मंगलवार की शाम शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के विकास यादव व उसके सहोदर भाई मनोज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।बाद में बच्ची रोती हुई अपने धर आई और अपनी मां से आपबीती कहते हुए बेहोश हो गई। बच्ची का अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था।बाद में उसके परिजन व ग्रमीण उसे लेकर थाना पहुंचे और बच्ची की मां ने विकास यादव व मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। धटना के बाद आरोपी विकास यादव निकल भागा। लेकिन पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि फिलहाल मनोज कुमार फरार था। भगवानगंज थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक विकास ही आरोपित है जबकि दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विकास व मनोज दोनों नामजद है।