टिकारी/गया
टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट
वाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को महिला विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग की चयनित संस्था विधा केंद्र द्वारा दहेज प्रथा, बाल विवाह कन्या उथान योजना के, जलजीवन हरियाली अभियान के जरिये टिकारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगो को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने का कार्य प्रखंड विकाश पदाधिकारी वेदप्रकाश एवं बाल विकास परियोजना के कर्मी टिकारी प्रमुख प्रतिनिधि एवं संस्था सचिव विपिन कुमार उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रखंड परिसर टिकारी में किया गया।