ETV News 24
Other

चित्राणियों का निर्णय : माथे पर नीरकलश, कंधे पर पीली चुनरी

सासाराम

रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन में चित्रगुप्त मैदान परिसर में चार दिवसीय भगवान चित्रगुप्त की नई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत शहर के चित्रगुप्त (कायस्थ) समाज की चित्राणी महिलाओं ने माथे पर नीर-कलश और कंधे पर पीली चुनरी लेकर जलभरी शोभा-यात्रा में शामिल होने का फैसला लिया है। यह फैसला संवेदना अस्पताल की निदेशक डा. मालिनी राय सिन्हा और सनबीम स्कूल की प्राचार्य अनुभा सिन्हा के संचालन-संयोजन में चित्रगुप्त समाज की महिलाओं की बैठक में लिया गया। चित्रांश महिलाओं ने चित्रगुप्त मंदिर में बैठक कर जलभरी शोभायात्रा का ड्रेस कोड तय किया।
चार दिवसीय चित्रगुप्त प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 25 फरवरी की सुबह जलभरी शोभायात्रा से आरंभ होगा। कलश शोभायात्रा चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर थाना चौक गोलंबर की परिक्रमा करते हुए सोन नद के एनिकट तट तक पहुंचेगी और वापस चित्रगुप्त मंदिर आएगी। इसके बाद कायस्थों के कुलपुरुष चित्रगुप्त की नई संगमरमर की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगी। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पुरानी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। नई प्रतिमा का विधिवत पूजन-हवन के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान समाप्त हो जाएगा। बैठक में डा. सुजाता सिन्हा, रत्ना सिन्हा, शालिनी सिन्हा, संगीता वर्मा, सुमन सिन्हा, रीता सिन्हा, श्वेता राय, लक्ष्मी श्रीवास्तव, नीरा सिन्हा, श्वेतमा सिन्हा, कविता काकम्बदवार, रूबी रंजन, रीता वर्मा, चांदनी वर्मा, राजकुमारी देवी, प्रभा सिन्हा, पिंकी सिन्हा, निरूपमा सिन्हा, पूनम सिन्हा, मधु सिन्हा, मनोरमा देवी आदि दर्जनों महिलाएं थीं

Related posts

अक्षय तृतीया पर किसानों व्यापारियों ने की पूजा

admin

एसडीओ ने की छापेमारी

admin

चोरी की घटनाओं में वृद्धि से आक्रोशित स्वर्ण व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान

ETV NEWS 24

Leave a Comment