सासाराम
रोहतास छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपित शिक्षक को दरिगांव थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक धर्मेन्द्र शर्मा दरिगांव थाना के खैरा गांव का निवासी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक माह पहले गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा के साथ छेड़खानी किया था। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों से शिक्षक द्वारा की गई छेड़खानी को लेकर शिकायत की, तो थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। उसके बाद शिक्षक गांव छोड़कर फरार हो गया था। गुरुवार की रात्रि में जब गांव में आया, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने दी।