समस्तीपुर/बिहार
समस्तीपुर से प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट
बेलाल को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर स्थिति को देखते दरभंगा रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल भर्ती में कराया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोली उनके कंधे के समीप बांह में लगी है।
बेलाल राजा सोमवार रात सतमलपुर स्थित अपने पेट्रोल पम्प पर थे। रात करीब 11 बजे दो बाइक से चार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे । उसी दौरान बाइक सवारों ने उन्हें गोली मारी। संयोग से गोली कंधे के पास बांह में लगी। उसके बाद बदमाश बाइक से भाग निकले।
इधर सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सीधे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। इस सम्बंध में बेलाल राजा के पिता वसीम राजा ने बताया कि दो बाइक से चार युवक इलमासनगर की ओर से पेट्रोल पंप पर आए थे। उन्ही युवकों ने गोली मारी है। सभी युवक शहर की ओर भाग गए। गोली मारने का कारण वे नही बता पाए। इधर शहर के निजी अस्पताल में जख्मी के भर्ती होने की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद अस्पताल पहुंचे और जख्मी का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहले पुलिस पदाधिकारी को भेजा फिर स्वयं पहुंचे।