ETV News 24
Other

विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास–बीडीओ–मो०असलम

करगहर/रोहतास

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर —बीआरसी भवन के परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय टीएलई-टीएलम सह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें सभी सीआरसी के बच्चों ने एक से एक परदर्शन दिखाया। इस विज्ञान प्रर्दशनी का उद्घाटन बीडीओ मो०असलम व उपप्रमुख तेजप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया। बीडीओ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है। छात्र-छात्राओं में मेधा की कमी नहीं है। जरूरत है उसे निखारने की। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को किताबी शिक्षा दी जा रही है।यह विज्ञान प्रदर्शनी हमलोगों को बचपन की याद दिला दिया है। बचपन में हमलोग इस तरह का कार्य घर में करते थे। वहीं उपप्रमुख ने कहा कि बच्चों में विज्ञान का ज्ञान जरूरी है। विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में जानने की जिज्ञासा जागती है। विज्ञान के विकास से देश की तरक्की होती है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति को निर्णायक टीम एवं अतिथियो ने बारीकी से देखा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रखंड शिक्षा साधनसेवी संजय कुमार ने बताया कि वर्ग छ: से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शनी में भाग लिए हैं। बच्चों के द्वारा 40 तरह की कलाकृति बनाई गई है। बच्चों ने जलजीवन हरियाली को लेकर कलाकृति, आटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, वाटर पार्क, मेडिसिन व जाँच उपकरण, इसरो मिशाइल, हाइड्रोलिक क्रेन, नव ग्रह, अमीबा प्रजनन ,लाभ दायक वन पेड़,रूम हिटर,सोलर सिस्टम समेत अन्य कलाकृति बना कर इस परदर्शनी में दिखाया। जिसमें निर्णायक टीम ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन सीआरसी को चयनित किया गया। जिसमें प्रथम मध्य विद्यालय डिभीयां, द्वितीय उर्दू प्राथमिक विद्यालय और तृतीय मध्य विद्यालय धनेज को चुना गया। मौके पर सीआरसी व शिक्षक जसामुद्दीन अंसारी, अनिल कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान, कामेश्वर सिंह,सरफराज आलम,रिजवान अहमद,अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार एहसान आलम ,पिंटू कुमार ,रोहित कुमार, संजय बैठा,सहित सभी सीआरसी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related posts

कोरोना वायरस की मार से पैसा और आपकी जिंदगी नहीं बचा सकता: सोनू सिंह

admin

मां ने अपने आशिक से कराई बेटी की शादी, पीठ पीछे दामाद के साथ बनाती रही गंदा रिश्ता।

admin

अंगारघाट थाना द्वारा निर्दोश पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ 13 फरवरी 2020 को माले करेगा थाना का घेरा: फूलबाबू

admin

Leave a Comment