ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाकपा माले ने 54वां स्थापना दिवस मनाया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तिपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय लेलिन आश्रम में शनिवार को झंडोत्तोलन के बाद शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर पार्टी का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि भाजपा की लूट-झूठ, हिंसा-घृणा, बेरोजगारी, महंगाई के बोझ तले देश कराह रहा है। झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई भाजपा सरकार लोगों के हाथ से रोजगार, मुंह से रोटी और सिर से छत छीन रही है। कृषि लागत महंगा और किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य गायब है। अदानी-अंबानी जैसे पूजी पतियों को देश के तमाम परिसंपत्तियों, संसाधनों, जल ,जंगल, जमीन, खदान, रेल, सड़क, के, हवाई अड्डे, बैंक, एलआईसी और सब कुछ का मालिक बनाया जा रहा है। अडानी महा घोटाला में शामिल भाजपा जेपीसी की जांच से भाग रही है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कमिटी सदस्य अनिल कुमार चौधरी, जयंत कुमार, प्रमिला , उमेश राय, अरुण राय, वीरेंद्र कुमार, देवन साह, मलित्तर राम आदि ने सभा में अपने- अपने विचार किये।

Related posts

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

ETV News 24

हथियार लहराने वाले को जेल

ETV News 24

बिहार लॉकडाउन: जानें 5 से 15 मई तक किन चीजों पर बिहार में रहेगी पाबंदियां

ETV News 24

Leave a Comment