ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

13 नवंबर को अकोढ़ी गोला में आएंगे चिराग पासवान: बिनोद सिंह 

डेहरी ओन सोन रोहतास

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  का 13 नवंबर को रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला प्रखंड के प्रेम नगर खेल मैदान में आगमन होगा, उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तिवारी के निर्देशानुसार 13 नवंबर रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन होगा तथा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है । जहां अकोढ़ी गोला प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि वरिष्ठ समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे। ने कहा कि चिराग पासवान के आगमन को लेकर जिले के हर प्रखंड के बूथ स्तर तक बैठक कर इसकी जानकारी दी जा रही है, साथ ही निवेदन किया जा रहा है कि आप लाखों लाख की संख्या में अकोढ़ी गोला पहुंचे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के भाषण से लाभ उठाएं। इस वार्ता में प्रदेश महासचिव दशरथ पासवान एसटी एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुदामा पासवान डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित पासवान ,किसान प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह तथा वरिष्ठ नेता राजाराम पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

डूबते सूरज को दिया अर्ध्य एवं आस्था के महापर्व में गाजे बाजे साथ घर से छठ पूजा घाट पहुंचे छठ व्रति

ETV News 24

महिला डाक कर्मी व विभाग कर्मियों के बच्चियों ने 400 से अधिक पुलिस जवानों को बांधी राखी

ETV News 24

NDA प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी का वारिसनगर प्रखण्ड में हुआ भव्य स्वागत

ETV News 24

Leave a Comment