ETV News 24
खगड़ियाबिहार

फरकिया के सर्वांगीण विकास हेतु महागठबंधन सरकार में राम वृक्ष सदा एवं छत्रपति यादव को मंत्री बनाया जाय – किरण देव यादव

अलौली खगड़िया बिहार

*राष्ट्रीय स्तर पर देश की समकालीन राजनीतिक परिस्थिति के मद्देनजर महा गठबंधन सरकार को सकारात्मक बदलाव के नजर से देखने की जरूरत, न्याय एवं विकास के मुद्दे की प्राथमिकता हो*

*अलौली* मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी एवं देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार की समकालीन राजनीतिक परिस्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार एक बार फिर बड़े राजनैतिक उलटफेर का गवाह बना। इस सियासती बदलाव में जनकल्याण, न्याय और विकास के मुद्दे पीछे पड़ते जा रहा है तथा जनता हाशिये पर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आर सी पी सिंह के जनता दल यू से पाला बदलने के बाद साफ हो गया था कि भाजपा दल बदल करा कर विधायक खरीद कर कभी भी अपनी सरकार बना सकती है। भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने विधायकों को करोड़ों रुपए की पेशकश करना भी शुरू कर दिया था।
महाराष्ट्र की राजनीति दोहराने की प्रयास जारी हो गया था। इसके पहले ही राजद के नेता लालू यादव ने आगामी राजनीति का पलटवार करते हुए भाजपा को पछाड़ कर धोबिया पाट पटखनी दे दी। जिसकी पृष्ठभूमि तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार की उपस्थिति के बाद से बनती नजर आने लगी थी ।
आखिरकार नीतीश कुमार को भाजपा से अलग होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। कांग्रेस और माले ने महागठबंधन की सरकार को स्वीकृति देने के बाद एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया।
उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना, जाति जनगणना, जनसंख्या कानून, लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध,बिहार को विशेष राज्य का दर्जा , बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार निजी करण पेट्रोल डीजल गैस की मूल्य वृद्धि , रुपए का गिरती वैल्यू, बढ़ता जीएसटी, व्यक्ति देश की संपदा , पानी का निजीकरण जैसे कई मुद्दों पर नीतीश कुमार का तालमेल भाजपा से नहीं बैठ पा रहा था।
राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति की मौजूदा जरूरत सांप्रदायिक, संविधान, लोकतंत्र देश विरोधी शक्तियों के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा बनाकर जनता के सामने विकल्प प्रस्तुत करने की है, बिहार से इसकी शुरुआत हो रही है।
इसे सकारात्मक बदलाव की तरह देखा जाना चाहिए।
श्री यादव ने महागठबंधन सरकार से अपील किया है कि नौजवानों को रोजगार देने, पलायन रोकने, किसान मजदूरों के हित में कार्य करने, महंगाई भ्रष्टाचार शराब स्मैक अपराध पर रोक लगाने, तथा निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं पंच सरपंचों के साथ न्याय करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।
इधर, फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अलौली विधायक रामवृक्ष सदा एवं खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव को मंत्री बनाने की मांग किया ताकि फरकिया का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

Related posts

मोतीपुर पंचायत भवन में आम सभा को लेकर हुई बैठक

ETV News 24

कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काट कर किया जख्मी 

ETV News 24

बंगरा थाना की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शराब का ठगी एवं लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

ETV News 24

Leave a Comment