ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

किशोर कुमार की जयंती पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मचायी धूम

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन के म्यूजिकल विंग हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने हर दिल अजीज कलाकार-पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया, कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांघ दिया।
किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संगीतमय संध्या एक शाम किशोर दा के नाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों किशोर कुमार
के गाये सदाबहार गीतों पर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, डा. नम्रता आनंद, रत्ना गांगुली, युवराज सरगम ,कुंदन तिवारी श्रेया श्रीवास्तव और बाल कलाकार पिंटू सरगम शामिल रहे।कलाकारों ने किशोर कुमार के गाये सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कुमार तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गयी। इसके बाद केक काटकर किशोर कुमार का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने किया।
इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्श्वगायकों के तौर पर शुमार किया जाता है। उनकी आवाज में जादू था। वह किभी गाने को अपनी आवाज देते थे वह यादगार बन जाता था। गायकी की दुनिया में परचम लहराने वाले किशोर कुमार भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी सबके दिलों में जिंदा हैं। उनकी मधुर आवाज उनके प्रशंसकों के दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है। किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे।पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी उनकी आवाज की दीवानी है।
प्रेम कुमार ने कहा , किशोर कुमार महान पार्श्व गायक, अभिनेता, गीतकार, संगीतकार और निर्देशक थे। गायन के साथ साथ उनमें जबरदस्त अभिनय शैली थी। किशोर कुमार को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल और प्रसिद्ध गायकों में से एक माना जाता है। सुरों के बादशाह रहे किशोर कुमार की आवाज आज भी दिल को छू लेते हैं।
दिवाकर कुमार वर्मा ने कहाभारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा स्तम्भ किशोर कुमार जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर अमिट छाप बनाये है, जिनकी सुरीली अद्वितीय आवाज हर रोज हमें दीवाना करती है। अपनी मधुर आवाज में गाए गीतों के जरिए किशोर कुमार आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को डा. नम्रता आनंद ने सम्मानित किया।

Related posts

मसौढी में पत्नी ने पति को घर से निकाला, पति मसौढी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई

ETV News 24

हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

ETV News 24

सोन नहर के तट से धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई

ETV News 24

Leave a Comment