ETV News 24
खगड़ियाबिहार

सोशल मीडिया जन क्रांति का एक महत्वपूर्ण माध्यम, दुरुपयोग करने के बजाय सही दिशा में उपयोग करने की जरूरत – किरण देव यादव

अलौली खगड़िया बिहार

*विश्व सोशल मीडिया दिवस पर मीडिया कर्मी पत्रकार एवं उपभोक्ता को दी हार्दिक बधाई शुभकामनाएं*

*अलौली* सोशल मीडिया डे के अवसर पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संघ के संरक्षक किरण देव यादव ने सभी सोशल मीडिया कर्मियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया।
उन्होंने कहा कि आज आधुनिक युग में सोशल मीडिया मानव का अभिन्न अंग बन चुका है । विश्वस्तरीय घटना परिघटना से मिनटों में अपडेट रहने के लिए तथा मनोरंजन, महत्वपूर्ण जानकारी लेने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण योगदान है। हालांकि फायदेमंद के साथ-साथ कुछ मायने में नुकसानदेह भी है , बावजूद इसके सोशल मीडिया जागरूकता आंदोलन आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण हथियार भी है । यदि सही इस्तेमाल किया जाए तो सोशल मीडिया देश के नव निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकती है। सही दिशा में सोशल मीडिया का उपयोग अति आवश्यक है। हमें सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि एक जमाना था, किसी भी न्यूज़ को देखने सुनने पढ़ने हेतु एक दिन बाद का इंतजार रहता था किन्तु आज आधुनिक युग में सोशल मीडिया के माध्यम से देश विदेश का समाचार मिनटों में देख सुन पाते हैं। सोशल मीडिया जन क्रांति का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Related posts

अभी तक नहीं हुए गिरफ्तार लव सिंह उर्फ गोलू सिंह एवं उनके साथी आखिर क्यों

ETV News 24

शिक्षण से संबंधित शासी निकाय की बैठक में विस्तार पर की चर्चा

ETV News 24

दिनारा और सुर्यापुरा में 17 करोड़ लागत राशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा निर्माण

ETV News 24

Leave a Comment