ETV News 24
खगड़ियाबिहार

राकांपा के जिलाअध्यक्ष मानवाधिकार कार्यकर्ता संजय सिंह का सड़क दुर्घटना में मौत

खगड़िया

पोस्टमार्टम बाद मुंगेर गंगा घाट में दाह संस्कार संपन्न , पंचतत्व में विलीन

सामाजिक आंदोलन को पहुंचा गहरा आघात , हुई अपूरणीय क्षति

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष संजय सिंह मोटरसाइकिल दुर्घटना में ट्रक के द्वारा आमने सामने की टक्कर हो जाने के कारण सिर में गंभीर चोट के इलाज के क्रम में बेगूसराय में निधन हो गया, वे लगभग 50 वर्ष के थे। उनकी मौत की सूचना सुनकर राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता के बीच एवं अपने ग्रामीण क्षेत्र लाभ गांव सोभनी में शोक का लहर फैल गया। मृतक के शव को सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हुआ। तत्पश्चात शव यात्रा निकल कर गांव घूमते हुए राजेंद्र चौक पर सभी राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता ने संजय सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर स्मृति शेष संजय सिंह अमर रहे , जब तक सूरज चंद रहेगा संजय सिंह तेरा नाम रहेगा नारों को बुलंद किया गया। इनका अंतिम दाह संस्कार मुंगेर गंगा घाट पर की गई। मुखाग्नि धर्मपाल कुमार, रौशन कुमार ने दिया।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाकपा माले के जिला संयोजक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, भाकपा के जिला मंत्री प्रभाकर सिंह, रमेश चौधरी, आजपा के अध्यक्ष उमेश ठाकुर, स्वराज इंडिया के विजय कुमार सिंह संजय गुप्ता, समाजसेवी वर्षा रानी, तितली भारती, किसान नेता डॉक्टर कमल किशोर यादव, गौतम गुप्ता, गुड्डू ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार, हीरालाल यादव पत्रकार इनामुल हक, सरपंच रुदल कुमार मुखिया बाल्मीकि पासवान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्मृति से संजय सिंह के निधन से सामाजिक आंदोलन को गहरा आघात पहुंचा है, जन सरोकार से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष के लिए अपूरणीय क्षति हुई है जिसे निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं दिखती। संजय सिंह सच्चे अर्थों में बेबाक प्रखर ओजस्वी वक्ता थे ।
नेताओं ने शोक संसद परिवार को सांत्वना दिए तथा विकेट परिस्थिति में संघर्ष करने के लिए प्रकृति से शक्ति प्रदान करने का कामना किए।
नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त किए तथा प्रकृति से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए।

Related posts

विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने को लेकर हुई प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

पृथ्वी दिवस एवं जल जीवन हरियाली पर पौधा रोपण

ETV News 24

व्यक्ति विशेष विकास वैभव,अगर आपके अंदर सकारात्मक उर्जा हो तो जीवन में विकास वैभव बनने की कोशिश कीजिए

ETV News 24

Leave a Comment