ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी मे दिया बड़ा बयान

जिला मैनपुरी
रिपोर्टर रामकिशोर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी पहुंचे हैं। सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के पुत्र के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। सांसद प्रतिनिधि के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद अखिलेश यादव पूर्व राज्यमंत्री दीप सिंह पाल के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई बड़े बयान भी दिए। उन्होंने जहां देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं शिवपाल यादव की पार्टी के लिए सपा द्वारा सीट छोड़ने की भी बात कही। शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में सम्मान दिए जाने की भी बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए हैं। सरकार चलाने वाले लोगों को विकास नहीं दिख रहा है और वह विकास करना नहीं चाह रहे हैं। बेरोजगारी पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी है, नौकरी और रोजगार सरकार नहीं दे पा रही है। भाजपा सरकार केवल राष्ट्रीय संपत्ति को बेचने का काम कर रही है, वहीं ब्राह्मण सम्मेलन पर बोले और कहा कि भाजपा झूठे सम्मेलन कर रही है असली मुद्दों पर सम्मेलन नहीं कर रही है।भाजपा ने संकल्प पत्र के 1 भी वायदे को भी पूरा नहीं किया और संकल्प पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि गाय का सम्मान होना चाहिए वही गंगा मैया की भी सफाई जरूरी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनका छोटा दल है, उनके लिए सपा पीछे छोड़ेगी और सम्मान भी किया जाएगा।

Related posts

सुप्रीमो मायावती प्रेस काॅन्फ्रेंस द्वारा कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना कहा कांग्रेस को सबक सिखान जरूरी

ETV News 24

एसडीएम ने अध्यापक बन छात्र छात्राओं का परखा शिक्षण ज्ञान

ETV News 24

अधिशाषी अभियंता प्रांन्तीय खंड पीडब्ल्यूडी,डीएम आदेशों के बाबजूद नगरपालिका की जांच में देरी क्यों

ETV News 24

Leave a Comment