ETV News 24
बिहाररोहताससंझौली

बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा आता है चक्रवात

संझौली से सोनु कुमार की रिपोर्ट

अरब सागर की अपेक्षा बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा चक्रवात आया हैं। पिछले चार वर्षों में बंगाल की खाड़ी ने 12 चक्रवाती तुफानो का सामना किया हैं। अरब सागर की बात की जाए तो वहां पिछले चार वर्षों में 10 चक्रवात आए। बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवातों की गम्भीरता को इस बात से समझा जा सकता हैं की 2020 में भारत मे आए पांच चक्रवातो में जिनसे 123 लोगों की जान चली गई।

*भारत मे अब तक 170 चक्रवात आए*

◆1970 के बाद से करीब 170 तुफानो का सामना किया भारतीयों प्रायदीपो ने।

◆चक्रवाती तूफान के मामले में अमेंरीका, फिलिपस,और चीन के बाद भारत चौथे स्थान पर है।

*कैसे बनता है चक्रवाती तूफान*

गर्म इलाको के समुद्र में मौसम की गर्मी से हवा गर्म होकर अत्यंत कम वायू दाब का क्षेत्र नही बनाती हैं। हवा गर्म होकर तेजी से ऊपर आती है। ओर ऊपर नमी से मिलकर सघन से बादल बनाती हैं। इससे बने खाली जगह को भरने के लिए नम हवा तेजी से नीचे जाकर ऊपर आती हैं। जब हवा बहुत तेजी से उस क्षेत्र के चारो तरफ घूमती है तो घने बादलो और बिजली के साथ मूसलधार बारिश होती हैं।

*हर साल पांच चक्रवात*

1891,2017 के बीच भारत के समुद्र तट पर हर वर्ष औसतन 5 चक्रवात आए है। इनमे से चार चक्रवात बंगाल की खाड़ी और एक अरब सागर में उतपन हुआ हैं। चक्रवातों की तीव्रता के मामले में बंगाल की खाड़ी अरब सागर की तुलना में अधिक सक्रिय हैं।

Related posts

हिमशिखा मिश्रा बनी रोहतास में सिविल जज

ETV News 24

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रतिवाद दिवस

ETV News 24

नहीं रहे राजद नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख योगेन्द्र राम

ETV News 24

Leave a Comment