करगहर
थाना क्षेत्र के समरडीहां गांव के समीप पिपरा नहर पुल के नीचे गिर जाने से युवक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना शनिवार की देर रात उस समय हुई, जब समरडीहां निवासी मुरारी सिंह एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज आंधी में पुल से नीचे गिर गए।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि समरडीहां निवासी सागर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र मुरारी सिंह बहुआरा गांव में आयोजित शादी समारोह से रात 11 बजे गांव लौट रहे थे। इस बीच पिपरा नहर पुल के समीप तेज आंधी व अंधेरी रात में दिखाई नहीं देने की वजह से पुल के नीचे गिर गए। जिससे सिर के पिछले भाग में गंभीर चोटें लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।