ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर पंचायत के गांव में लगेंगे किसान चौपाल: बनारसी कुशवाहा

डेहरी ऑन सोन रोहतास

डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के अकोढ़ी गोला प्रखंड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अकोढ़ी गोला प्रखंड इकाई की बैठक पिन्टू कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव बनारसी कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर अकोढ़ी गोला प्रखंड के विभिन्न पंचायत के गांव में किसान चौपाल लगाकर किसानों को सच्चाई से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती के अवसर पर 2 फरवरी से 28 फरवरी तक पूरे महीने किसान चौपाल लगाया जाएगा ।कार्यक्रम का संचालन नीतीश कुमार ने किया।
मौके पर राम परीखा सिंह बबलू कुशवाहा सुदामा सिंह रामप्रवेश कुशवाहा चंदन चौधरी वकील पासवान विजय सिंह अमन वर्मा विजेंद्र यादव अनुज यादव सहित कई उपस्थित थे।

Related posts

राशन वितरण में धांधली पर हुआ हंगामा

ETV News 24

तीरा गांव में खुशी की लहर आनंद प्रियदर्शी ने गांव का नाम किया रौशन

ETV News 24

कल्याणपुर प्रलहंद में विभिन्न प्रत्यासियो ने किया नामांकन

ETV News 24

Leave a Comment