ETV News 24
औरंगाबादबिहार

औरंगाबाद जिले के अम्बा में मां सतबहिनी मंदिर का निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले उप सचिव ने किए आज दर्शन

राहुल कुमार

अम्बा /औरंगाबाद जिले के अम्बा में ऐतिहासिक स्वरूप वाले सवा करोड़ का मां सतबहिनी मंदिर का निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नगर विकास आवास विभाग पटना बिहार के उप सचिव केडी प्रौज्ज्वल शुक्रवार को मां सतबहिनी मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिर की साज सज्जा को देख उन्होंने आत्म संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा की निर्माण के बाद विकास की गति धीमी नहीं पड़ी इसका मुझे खुशी है। मंदिर समिति सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी व सदस्यगण उनके आगमन पर उनके साथ मौजूद रहे। श्री प्रौज्ज्वल ने कहा की मंदिर का मेंटेनेंस बेहतर होने से अच्छा लगा।
मां सतबहिनी मंदिर समिति की ओर से उनका माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र से विभूषित किया गया।मंदिर समिति सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने उनसे अम्बा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इससे प्रखंड मुख्यालय अम्बा की व्यवस्था में बेहतर सुधार रितु उम्मीद की किरण जागेगी। उप सचिव ने इस पर निश्चित रूप से कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अम्बा की प्रसिद्ध है मां सतबहिनी मंदिर प्रखंड मुख्यालय एवं गुड़ के लड्डू हेतु दूर-दूर तक प्रख्यात है।
उन्होंने गुड़ के लड्डू का भी विभागीय स्तर से निबंधन की बात कही। पूजन अर्चन के बाद वे कल्पवृक्ष धाम के लिए रवाना हुए। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बताया कि वे एक साथ जिले के तीन महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने हे तू ही यहां आए हैं। कल्पवृक्ष परता धाम से वे राष्ट्रीय स्तर के देव सूर्य मंदिर के लिए रवाना हुए। मां सतबहिनी मंदिर पर उनके स्वागत में शिव शंकर पांडे नरसिंह पांडे मिथिलेश मेहता वेद प्रकाश तिवारी अजय तिवारी आनंद कुमार अशोक कुमार कामता पांडे राकेश कुमार मिश्र समेत भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। श्री प्रौज्ज्वल के साथ जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह उज्जवल कुमार व अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

दस हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं का विशेष अभियान चलाकर काटा जा रहा है विद्युत कनेक्शन

ETV News 24

समस्तीपुर में आम निर्वाचन 2021 की तैयारियों के लेकर डी एम ने की बैठक

ETV News 24

बेरोज़गारी के खिलाफ एनएसयूआई लंच किया “नौकरी दो या डिग्री वापस लो” कार्यक्रम

ETV News 24

Leave a Comment