ETV News 24
बिहारसहरसा

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया

रिपोर्ट-मोo मुजाहिद इस्लाम

सहरसा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया,भाजपा युवा मोर्चा सहरसा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल सहरसा में मरीजों के बीच फल का वितरण किया।जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की नीतियों पर चलते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीबों की मदद कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोगों के सम्मान के लिए सरकार काम कर रही है। अटल बिहारी बाजपेयी ने हमेशा सामाजिक समरसता और एकता पर बल दिया। उनके लिए समाज का हर व्यक्ति एक समान रहा है। उन्होंने हमेशा देश के गौरव को बढ़ाने के लिए काम किया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी देश के उन महापुरुषों में हैं जो राष्ट्रहित में दलीय सीमा से ऊपर उठाकर काम करते रहे। मीडिया प्रभारी अमित आनंद ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी एक राजनेता के साथ साथ महान कवि भी हैं। उनकी कविताएं आशावादी हैं। उसी आशावादिता का परिणाम है कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम करते हैं। शशि शेखर सम्राट ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक समन्वय में उल्लेखनीय योगदान दिया।
इश्वर ठाकुर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों के ऋणी हैं। प्रशांत सिंह राठोर ने कहा कि पाकिस्तान की लड़ाई में उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहकर राष्ट्र का मान बढ़ाया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन भाजयुमो ने सदर अस्पताल सहरसा पर मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री बाजपेयी के चित्र का तिलक करके एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।इस मोके पर भाजपा जिला अद्यक्ष दिवाकर सिंह ,शशि शेखर सम्राट ,अमित आनंद , सिंकू सिन्हा ,प्रत्य झा ,इश्वर ठाकुर,अतुल पराशर ,रवि जैश्वल ,नितीश कुमार,दीपक साह आदि मोजूद रहे।

Related posts

उग उग हो सुरुज देव भईल बा अरधिया के बेर

ETV News 24

खुलासा : असम राइफल्स के जवान की उसके साथियों ने ही कर दी थी हत्या

ETV News 24

शिवाजीनगर में 502बोतल के साथ अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment