ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम रोहतास ने सासाराम विधायक को सम्मानित किया

ब्यूरो चीफ रोहतास// संदीप भेलारी

सासाराम
रोहतास जिला मुख्यालय स्थित सासाराम में दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम रोहतास के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में सासाराम विधायक राजेश कुमार को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह के साथ माई मुंडेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष अपूर्व प्रभास ने सम्मानित किया। एवं सासाराम में कार्यक्रम कराने को लेकर विचार विमर्श किया एवं सहयोग की अपील की गई। जिसमें दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम रोहतास के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार को अपूर्व प्रभास के द्वारा जिलाध्यक्ष का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। विधायक राजेश कुमार ने अपने संबोधन में समिति के कार्यों के देखने के बाद सहयोग करने एवं कार्यक्रम में मदद करने की बात कही। जबकि अपूर्व प्रभास ने दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए तीन सौ से ज्यादा शादियां कराने की बात कही। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही 50 जोडो को दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम रोहतास में संपन्न कराया जायेगा।जिस अभियान पर कार्य चल रहा है। जिसमें दहेज मुक्त विवाह करने वाले नवदंपतियों को रोहतास जिलाधिकारी से विवाह प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र दिलाया जाएगा।साथ ही अभियान को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों एवं रोहतास जिले के सभी अच्छे कार्य करने वाले पत्रकारों को मोटी कागज पर छपी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से उक्त कार्यक्रम में सम्मानित कराया जायेगा।इस अभियान में सरकारी सर्विस करने वाले या रिटायर्ड अधिकारी एवं सेवक को समाजिक कार्यों में सारोकार रखते हैं। वैसे लोगों को जोड़ने का कार्य चल रहा है।साथ ही आधा दर्जन से अधिक अधिकारी एवं समाजसेवी लोगों से चर्चा कर अभियान से जुड़ने एवं सहयोग करने पर चर्चा की गई। मौके पर सदस्य संजय कुमार, राधे रंजन, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार सचिव कैमुर दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Related posts

अपराधियो ने युवक को गोली मारकर की हत्या।

ETV News 24

समस्तीपुर:-जदयू-भाजपा के राज्य में गुंडो-बलात्कारीयों का बहार, जिस का जीता जागता सबुत वैशाली की बहन गुलनाज़- आसिफ होदा

ETV News 24

18 दिसंबर से बढ़ेगा ठंड का कहर, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

ETV News 24

Leave a Comment