ETV News 24
उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ मेंसंपन्न

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की साधारण सभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ वही महासंघ द्वारा शिक्षक संवर्ग के प्रदेश पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ निर्मला यादव अध्यक्ष व ऋषि देव त्रिपाठी महामंत्री व चुने गए।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की साधारण सभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ निर्वाचन में निर्मला यादव अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मेधावी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीसिंह नरवार, उपाध्यक्ष के पदों पर डॉक्टर लवकुश मिश्र, संतोष कुमार सिंह, आशीष मिश्रा, अजीत सिंह,स्वदेश कुमार सिंह व महिला उपाध्यक्ष नूतन भाटी चुनी गई। महामंत्री पद पर हुए निर्वाचन में पुनः ऋषि देव त्रिपाठी ,संयुक्त महामंत्री पद पर डॉक्टर कमल कौशिक , मंत्री पद पर विजय कुमार श्रीवास्तव ,सुनील मिश्र ,आशीष मणि त्रिपाठी, भगवती सिंह ,अर्चना शर्मा,संयुक्त मंत्री संतोष मौर्य, कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित, मीडिया प्रभारी राजदेव तिवारी, सह मीडिया प्रभारी दिनेश शंकर त्रिवेदी, कार्यालय प्रमुख डॉ संदीप कुमार बालियान व संगठन मंत्री माननीय ओमपाल सिंह हुए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सवर्गों में हुए निर्वाचन में तकनीकी संवर्ग में प्रांतीय अध्यक्ष आशीष मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह, महामंत्री सुनील कुमार मिश्र चुने गए ।माध्यमिक संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ,महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह चुने गए। उच्च संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष डॉ लवकुश मिश्रा ,महामंत्री डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दिलीप सरदेसाई व संयुक्त मंत्री रामकृष्ण उपाध्याय चुने गए ।प्राथमिक संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह, महामंत्री भगवती सिंह, संयुक्त महामंत्री संतोष कुमार मौर्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यक्रम का संचालन भगवती सिंह ने किया। संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि 8 नवंबर को संगठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह वर्ष स्वर्ण जयंती वर्षा होगा जिसमें संगठन के विस्तार विचार व विमर्श के प्रति जागरूक व प्रचार प्रसार के लिए व्यापक रणनीति बनानी होगी । संगठन में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार ने कहा शिक्षक व्यक्तित्व निर्माण करता है जिससे राष्ट्र निर्माण होता है। शिक्षक ही राष्ट्र को कुशल व सक्षम मानव पूंजी उपलब्ध कराता है ।यह संगठन अधिकार से ज्यादा कर्तव्य व दायित्व को महत्व देता है। अध्यक्षता डॉ निर्मला यादव ने करते हुए आभार व्यक्त किया।

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के चार संस्थापक सदस्यों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया संस्थापक सदस्य अनिल कुमार सिंह ,कृष्णानंद द्विवेदी, राजाराम व्यास, डॉ देवी सिंह नरवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ,ऋषि देव त्रिपाठी व शिव शंकर सिंह ने सम्मान प्रदान किया।

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश में संरक्षक गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति उदय प्रताप सिंह, बनारस विद्यालय के प्रोफेसर दीनानाथ सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह बनाए गए।
जनपद सीतापुर के जिला अध्यक्ष महेश मिश्र जी को लखनऊ मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related posts

होर्डिंग लगाकर सरकार से की माँग सभी छात्र छात्राओं की फीस हो माफ

ETV News 24

नशा मुक्त संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

ETV News 24

आपराधिक गठजोड़ में एक सिपाही बर्खास्त, एक साल से चल रही थी शराब तस्करी में लिप्तता की जांच, सीएम के सख्ती पर हुई कार्यवाही

ETV News 24

Leave a Comment