ETV News 24
देशबिहारसुपौल

पैक्स अध्यक्ष नहीं रहने से किसान परेशान। जल्द चुनाव की कर रहे माँग

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत छातापुर प्रखंड क्षेत्र के चुन्नी पंचायत की है।
किसानों ने बताया की हमारे चुन्नी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की कुछ महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
जिसका पद अभी खाली पड़ा है।
जिस कारण हम सभी किसान काफी परेशान हैं।
किसानों का कहना है की कुछ दिनों बाद हमलोगों का धान खेतों में कटने वाली है।
पैक्स अध्यक्ष नहीं रहने के कारण हम सभी किसानों को धान ओने पौने दामों या बिचौलियों को देंना पड़ेगा।
इसी कारण हम सभी जनता परेशान हैं।
हम सभी किसानों की माँग है की चुन्नी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद की जगह खाली है।
सरकार जल्द से जल्द पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव कराएं।
ताकि हम सभी किसानों को मेहनत का मुआवजा के साथ धान की सही किमत मिल सके।
अब देखना लाजमी होगा की सरकार किसानों की समस्या का हल कब तक करते हैं।

Related posts

अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा , मौत

ETV News 24

कल्याणपुर में युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

ETV News 24

जितवारपुर निजामत में गोलीबारी से दहशत

ETV News 24

Leave a Comment