ETV News 24
देशबिहारसहरसा

नहीं रहे राजद नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख योगेन्द्र राम

रिपोर्ट-मोo मुजाहिद इस्लाम

सौर-बाज़ार,सहरसा

राजद नेता सह प्रखंड प्रमुख योगेन्द्र राम की मौत हो गई है। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह पहले सहरसा जिले के राजद नेता पूर्व जिला पार्षद विजेन्द्र यादव और सौरबाजार के राजद नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख योगेन्द्र राम सहित अन्य लोगों ने राँची जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव से बिहार विधानसभा चुनाव की टिकट की दावेदारी को लेकर मिलने गए थे की लौटने वक्त हजारीबाग में सड़क हादसा में विजेन्द्र यादव की मौत हो गई थी।जिसमें योगेन्द्र राम भी बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसे ईलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आपको बता दें कि सड़क हादसा की खबर सुनते ही उनसे मिलने पहुँचे काँप पश्चिमी पंचायत के मुखिया अनमोल भगत और पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव ने रिम्स अस्पताल से योगेन्द्र राम की बोलते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बोलते नजर आए। लेकिन घटना के एक सप्ताह के बाद आठ सितंबर को योगेन्द्र राम की मौत हो गई। जानकारी अनुसार योगेन्द्र राम को परिजन ने रिम्स से अपने गृह जिला सहरसा के लिए चले पड़े। लेकिन सदर अस्पताल सहरसा पहुँचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाईट—अनमोल भगत,मुखिया,काँप पश्चिमी पंचायत।

बाईट—-अरुण कुमार यादव,विधायक,सहरसा।

Related posts

22 मार्च को विद्युत कनेक्शन काउंटर खुला रहेगा

ETV News 24

सिरिसियां हनुमान मंदिर में चोरी , पूजा के बर्तन चुरा ले गए चोर

ETV News 24

फ्यूचरिंग स्पोर्ट्स ने आयोजित किया पूसा मिनी मैराथन सीजन 2

ETV News 24

Leave a Comment